फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नजर नहीं आती ये 10 खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस, इनकी बोल्डनेस के आगे फेल थीं बड़ी-बड़ी हीरोइन

Wed, 11 Jul 2018 08:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
udita goswami
फिल्मी दुनिया में एक्ट्रेस का करियर ज्यादा लंबा नहीं माना जाता है। अगर किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग में दम होता है तो उसके ग्लैमर की दुनिया में लॉन्ग टाइम तक टिके रहने की उम्मीद बनी रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जो कुछ ही फिल्में करके चलती बनीं। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुई लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में....
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता

2 of 11
tanushree dutta
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे सुपरहिट फिल्म आशिक बनाया आपने की बोल्ड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की। 2006 में आई यह फिल्म नौजवानों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में थे साथ ही एक्टर सोनू सूद ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के सभी गाने बेहद सुपरहिट रहे थे। बात करें तनुश्री की तो इस फिल्म के बाद उन्हें कॉमेडी फिल्म ढोल में देखा गया था। तनु ने अपना फिल्मी करियर साल 2005 में शुरू किया था और आखिरी बार वह 2010 में फिल्म अपार्टमेंट में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

भूमिका चावला

3 of 11
bhumika chawla - फोटो : bhumika chawla
साल 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तमिल और तेलुगू एक्ट्रेस भूमिका चावला भी बॉलीवुड से अचानक चली गईंं। भूमिका ने बॉलीवुड में आने से पहले कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया था। वहीं, 2004 में उन्हें फिल्म रन में एक्टर अभिषेक बच्चन के अपोजिट देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना हिट हुई हो लेकिन भूमिका की एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी। भूमिका ने अपने 15 साल के बॉलीवुड करियर में केवल 9 ही फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उनको 2017 में आई फिल्म एम एस धोनी में एक छोटे से रोल में देखा गया था।

उदिता गोस्वामी 

4 of 11
ििि - फोटो : youtube
फिल्म पाप से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं उदिता गोस्वामी ने 2003 में बॉलीवुड मे कदम रखा था। उन्हें हिट फिल्म अकसर और जहर में भी देखा गया था। लेकिन उदिता भी बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में महज 12 फिल्मों में ही काम किया। उन्हें आखिरी बार 2012 में फिल्म डायरी ऑफ बटरफ्लाई में गुल के किरदार में देखा गया था।
 
विज्ञापन

अंतरा माली

5 of 11
Antara mali
90 के दशक की 42 वर्षीय एक्टर अंतरा माली को पहली बार 1998 में आई फिल्म ढूंढते रह जाओगे में रेनू के किरदार में देखा गया था। अंतरा ने भी 12 साल के फिल्मी करियर में केवल 12 फिल्मों में ही काम किया। 2010 में फिल्म एंड वंस अगेन में अंतरा को आखिरी बार सावित्री के रोल में देखा गया था। 
विज्ञापन

तनीषा मुखर्जी 

6 of 11
Tanisha and Arman kohli
सुपरहिट एक्ट्रेस की छोटी बहन तनीषा को बिग बॉस के सातवें सीजन में सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया था। 2003 से बॉलीवुड मे दस्तक देने वालीं तनीषा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में केवल दस फिल्मों में ही काम किया। लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकीं। उन्हें 2016 में आई फिल्म अन्ना में आखिरी बार देखा गया था। बता दें कि तनीषा बिग बॉस 7 में एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में आई थीं। 
विज्ञापन

गायत्री जोशी

7 of 11
Gayatri Joshi
एक्ट्रेस गायत्री जोशी को 2004 में आई फिल्म स्वदेश में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ लीड रोल में देखा गया था। लेकिन एक ही फिल्म करने के बाद उन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया। गायत्री ने कई बड़े-बड़े ब्रांड के लिए एड में काम भी  किया है जिसमें फेमस कंपनी गोदरेज भी शामिल है।

किम शर्मा 

8 of 11
किम शर्मा
एक्ट्रेस किम शर्मा भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ चर्चा में आई थीं। शायद ही आपको पता हो कि किम को सुपरहिट फिल्म डर (1993) में एक छोटे से रोल में भी देखा गया था। इसके सात साल बाद वह ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। किम का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रह पाया है। किम को केवल 13 फिल्मों में ही देखा गया है जिसमें उन्होंने साउथ की फिल्मों में अाइटम नंबर भी किये हैं। 

शमिता शेट्टी

9 of 11
शमिता शेट्टी
सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही बॉलीवुड में अपना धमाल कर गई हो लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता बॉलीवुड में बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। शमिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मोहब्बते से की थी। इसके बाद 2002 में उन्हें फिल्म साथिया में गेस्ट रोल में देखा गया था। शमिता फिल्म जहर और मेरे यार की शादी में भी नजर आई थीं। उन्होंने अपने 17 साल के फिल्मी करियर में केवल छोटे-छोटे रोल ही किए। 

प्रीति झंगियानी

10 of 11
Preeti Jhangiyani
साल 2000 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी कुछ कमाल नहीं कर सकी। वैसे उन्होंने मलयालम फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आई हैं। बात करें अगर उनके हिंदी सिनेमा की तो वह अपने 17 साल के फिल्मी करियर में ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल ही करती दिखाई दी हैं। लेकिन वह अब पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी

11 of 11
hansika motwani
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड रोल करने वालीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी बॉलीवुड से अचानक गायब हो गईंं। वह अब साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं। बॉलीवुड में उन्होंने बतौर एक्ट्रेस म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेश्मिया के साथ 2007 में आई फिल्म तेरा सुरूर की थी। वहीं 2008 में फिल्म मनी है तो हनी है में वह आखिरी बार नजर आई थीं। लेकिन इसके दस सालों बाद भी हंसिका को किसी भी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें