फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Danny Denzongpa: आखिर डैनी ने सलमान खान को क्यों लगाई थी फटकार, कई साल तक नहीं की एक-दूसरे से बात

Sat, 25 Feb 2023 11:36 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Danny Denzongpa - फोटो : social media
डैनी डेंजोंगपा ने बॉलीवुड में बेहतरीन खलनायकों की भूमिका अदा की है। वह आज भी एक बेस्ट विलेन के किरदार में देखे जाते हैं। बॉलीवुड के खलनायक आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म युकसोम, सिक्किम में हुआ था। वह एक नेपाली बुद्धिस्ट परिवार में जन्मे थे। डैनी ने अपनी पढ़ाई नैनीताल से की थी और उसके बाद स्नातक की पढ़ाई दार्जिलिंग से की थी। वह ने हिंदी  के अलावा, बंगाली, नेपाली और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने फिल्मों में लगभग चार दशकों तक काम किया है। साल 2003 में डैनी डेंजोंगपा को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Danny Denzongpa - फोटो : social media
बॉलीवुड में की तमाम फिल्में
डैनी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1971 में फिल्म जरूरत से की थी। इसके बाद अभिनेता ने गुलजार की फिल्म मेरे अपने में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पॉजिटिव किरदार अदा किया था। उसके बाद उन्हें बी आर चोपड़ा की फिल्म धुंध में काम करने का मौका मिला था। कुछ इसी तरह से उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है।  

Selfiee Box Office: पहले ही दिन बिगड़ गई 'सेल्फी' की क्वॉलिटी, खिलाड़ी कुमार ने दी लगातार पांचवीं फ्लॉप
विज्ञापन

3 of 5
Danny Denzongpa - फोटो : social media
पॉजीटिव किरदारों में भी आजमाया हाथ
डैनी ने कई फिल्मों में सेकेंड लीड एक्टर और कई पॉजीटिव किरदार भी निभाए है। उन्होंने चोर मचाए शोर, 36 घंटे, फकीरा, संग्राम, कालीचरण, काला सोना, देवता जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि वह लगातार विलेन के किरदार को निभाते निभाते थक चुके थे। जिसके बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्होंने ट्रैकिंग की। उसके बाद उन्होंने एन एन सिप्पी को एक फिल्म की कहानी को लेकर बताय, जिसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ मिलकर फिर वो रात फिल्म को डायरेक्शन किया। इस फिल्म से डैनी को निर्देशन में सफलता हासिल हुई थी। उसके बाद उन्हें वापस से फिल्मों में हीरो के किरदार के लिए ऑफर आने शुरू हो गए थे, जिसके बाद अभिनेता ने बुलंद, हम से बढ़कर कौन जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं, फिल्म बुलंदी में डैनी ने डबल रोल अदा किया था। 

मौनी और उर्वशी की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

4 of 5
Danny Denzongpa - फोटो : social media
निगेटिव किरदार से मिली अच्छी पहचान
इन दोनों फिल्मों के बाद वापस से डैनी को निगेटिव किरदारों के लिए ऑफर आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने फिल्म बंदिश, फिर वही रात, धर्म और कानून जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्टर को निगेटिव किरदारों में काफी सफलता हासिल हुई थी। वहीं, डैनी ने सलमान खान के साथ भी एक फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके निगेटिव किरदार को खूब पसंद किया था। फिल्म सनम बेवफा में अभिनेता के साथ सलमान खान, चांदनी प्रान नजर आईं थी। फिल्म सनम बेवफा का निर्देशक सावन कुमार ने किया था।

Kapil Sharma: कपिल की मां ने सुनाया बचपन का किस्सा, कॉमेडियन किस तरह पड़ोसियों को किया करते थे तंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Danny Denzongpa - फोटो : social media
कई वर्षों तक नहीं किया साथ काम
सनम बेवफा में डैनी ने सलमान खान के पिता का किरदार अदा किया था।  बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान अक्सर लेट आया करते थे, जिसके कारण निर्देशक सावन कुमार भी खासा नाराज थे। एक दिन सावन कुमार ने उनके लेट आने पर टोंका था, जिसके बाद डैनी ने भी सलमान को उनके लेट आने पर फटकार लगाई थी। इस बीच दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी। जिसके कारण दोनों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया। बताया जाता है कि डैनी अक्सर उस फिल्म को करने से मना कर देते थे, जिस फिल्म में सलमान खान हुआ करते थे। हालांकि कई साल बीत जाने के बाद फिल्म जय हो में डैनी और सलमान एक साथ दिखाई दिए थे। 

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना, कहा-बेहद जहरीला और कट्टर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें