फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल से डिप्रेशन में थी 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, ट्वीट में किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 11 May 2018 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zaira wasim
फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन का शिकार रही हैं। उन्होंने ट्वीट पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है।
विज्ञापन

2 of 5
जायरा वसीम - फोटो : self
जायरा ने अपना बयान जारी करते हुए लिखा है, 'आखिरकार मैं बता रही हूं कि मैं लंबे समय से 'डिप्रेशन और एनजाइटी' का शिकार हूं।' जायरा ने लिखा है कि वह 4 साल से इसका शिकार हैं और इसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वह डिप्रेशन के चलते हर दिन एक-दो नहीं बल्कि 5 गोलियां खा रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
zaira wasim
जायरा ने अपनी इस बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, उन्होंने लिखा है कि हो सकता है कि ये बस एक दौर हो पर इसने मुझे एक ऐसी परिस्थिति में खड़ा कर दिया है जिसकी ना मैंने कल्पना की थी ना ही इच्छा रखती हूं। रोजाना पांच एंटिडिप्रेसेंट लेना, एंग्जाइटी के दौरे पड़ना, आधी रात को अस्पताल की तरफ भागना, खाली, अकेला और निराश महसूस करना इसके अलावा सूखा गला, रात-रात भर नींद ना आना, शरीर में दर्द, नर्वस ब्रेकडाउन और आत्महत्या तक करने के खयाल इस फेज का हिस्सा रहे हैं।

4 of 5
zaira wasim
जायरा ने लिखा, मैं सोशल लाइफ, काम, स्कूल और मीडिया इन सभी से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हूं, मेरा इस वक्त पूरा फोकस 'रमजान' के महीने पर है, मुझे दुआओं में याद रखें, मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं, जो मेरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, मैं अपने परिवार को भी बड़ा सा थैंक्यू कहना चाहती हूं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : File Photo
जायरा वसीम तब सुर्खियों में आयीं थी जब हवाई यात्रा के दौरान उन्होंने एक सह यात्री पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था। जायरा वसीम को फिल्म 'दंगल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें