फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर एक्ट्रेस, इनकी दौलत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Fri, 11 May 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड की दुनिया अपने-आप में बहुत बड़ी है और इसमें काम करने वाले बड़े-बड़े स्टार्स बहुत लक्जरी लाइफ जीते हैं। वैसे देखा जाए तो फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालें कुछ स्टार्स कामयाबी की बड़ी बुलंदियों को छू गए तो कुछ फ्लॉप होकर अपने पारिवारिक बिजनेस में लग गए हैं। बात करेंगे बॉलीवुड की दस ऐसी एक्ट्रेस की जो सबसे अमीर हैं और वह बॉलीवुड रिचेस्ट क्वीन के नाम से जानी जाती हैं....
विज्ञापन

एश्वर्या राय

2 of 11
Aishwarya Rai Bachchan
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का, जो आज भी फिल्मों में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। पांच साल फिल्मों से दूर रहने के बाद भी हिट हैं। उन्होंने स्क्रीन पर तकरीबन 35 मिलियन डॉलर से ऊपर की कमाई की है। 
विज्ञापन

अमीषा पटेल

3 of 11
अमीषा पटेल
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कहानी' में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अमीषा की कमाई देखी जाए तो 30 मिलियन डॉलर से भी ऊपर है। 

अमृता राव

4 of 11
अमृता राव
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है 'विवाह' फिल्म की सुपरहिट एक्ट्रेस अमृता राव का। अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा की ओर रुख किया। बता दें कि अमृता के पास तकरीबन 20 मिलियन डॉलर से ऊपर की संपत्ति है। 
विज्ञापन

काजोल

5 of 11
Kajol
लिस्ट में चौथा स्थान डीडीएलजे गर्ल काजोल का है। काजोल आज भी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। काजोल को ज्यादातर फिल्मों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ देखा गया है। बता दें कि काजोल की कुल संपत्ति तकरीबन 16 मिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन

इलियाना डिक्रूज

6 of 11
Ileana D’Cruz
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड फिल्म 'बर्फी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। बात करें तो उनके पास 14 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर

7 of 11
karishma kapoor
90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का बॉलीवुड करियर बहुत शानदार रहा है। उन्होंने सही समय पर शादी कर फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बहुत हिट और फेमस हुई थी। खैर, करिश्मा की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर है। 

डिंपल कपाड़िया

8 of 11
डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड के काका रहे सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'बॉबी' से फिल्मी करियर की शुरुआत कर बड़े परदे पर आग लगा डाली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर गई थी। कपाड़िया आज भी फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें फिल्म 'कॉकटेल' और 'फाइडिंग फनी' में देखा गया था। डिंपल के पास कुल 10 मिलियन डॉलर संपत्ति है।

प्रीति जिंटा

9 of 11
priety zinta
एक समय था जब प्रीति जिंटा की हालत कंगालों वाली हो गई थी। लेकिन आज उनकी आईपीएल में टीम है और उनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डालर है। 

मल्लिका शेरावत

10 of 11
Mallika Sherawat
मल्लिका अपने समय की बहुत सुपरहिट एक्ट्रेस साबित हुई हैं। उन्होंने फिल्म 'मर्डर' में अपने जलवे से नौजवानों को पल में घायल कर दिया था। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी मल्लिका का डंका बजता है। बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो उनकी भी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर की है। 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

11 of 11
priyanka chopra
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की, जो अब बॉलीवुड में कम हॉलीवुड में ज्यादा फेमस हो रही हैं। प्रियंका का अब तक का फिल्मी सफर बहुत ही हिट रहा है। फिलहाल वह एबीसी के शो क्वांटिको में काम कर रही हैं। उनकी कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें