फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर 'दंगल' फिल्म डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया ये बयान

Fri, 02 Aug 2019 06:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zaira Wasim and Nitesh Tiwari - फोटो : file photo
शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जायरा ने पोस्ट लिखकर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद आम हो या खास हर एक के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे। जायरा ने सिनेमाजगत छोड़ने की वजह खुद का धर्म से होती दूरी बताई थी। अब इस मामले पर 'दंगल' फिल्म के डायरेक्टर ने बयान दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Nitesh Tiwari - फोटो : file photo
खास बात है कि 'दंगल' फिल्म से ही जायरा वसीम ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान अपनी राय रखी। डायरेक्टर ने कहा- 'उसे अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक है जैसे वो जीना चाहती है। यह दुर्भाग्य है कि इस तरह की प्रतिभावान एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को छोड़ दिया, लेकिन हमें इसके साथ रहना होगा। आखिर में यह उसका फैसला है। उसके बजाय कोई और कैसे यह फैसला ले सकता है कि उसे क्या करना चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जायरा वसीम ने 30 जून को इंस्टाग्राम फैंस को बॉलीवुड से अलविदा कह दिया था। जायरा ने लिखा था-  '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है। एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।'

4 of 5
zaira wasim - फोटो : social media
'दंगल' फिल्म के बाद जायरा को लोग दंगल गर्ल के नाम से बुलाने लगे थे। जायरा 'दंगल' के अलावा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म की थी और वो भी सुपरहिट रही। जायरा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी। यह जायरा की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका और जायरा के अलावा फरहान अख्तर भी हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द स्काई इज पिंक - फोटो : Twitter
शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। आयशा इस बीमारी के चलते 18 की उम्र में ही दुनिया से चली गईं। फिल्म में जायरा, आयशा चौधरी के किरदार में नजर आएंगी और प्रियंका-फरहान उनके पैरेंट्स बनेंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें