फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग का शेयर किया वीडियो, बोलीं- 'आजादी होना जरूरी है'

Fri, 02 Aug 2019 06:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Dhupia along with baby - फोटो : instagram
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने 18 नवंबर 2018 को बेटी मेहर को जन्म दिया था। इन दिनों नेहा सिर्फ अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही अपना अनुभव भी बताया। अब नेहा एक कैंपेन चला रही हैं जिसमें वो महिलाओं के लिए बच्चों को कहीं भी फीडिंग कराने की डिमांड रख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
नेहा के इस वीडियो में बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो के साथ नेहा ने लिखा- 'फीडिंग की आजादी। नेहा धूपिया के साथ बातें। मां बनने के बाद फीडिंग की आजादी होना जरूरी है।' वीडियो में नेहा ने बताया कि बेटी के लिए वो रात-रात भर जागी हैं। मेहर 8 महीने की हो गई हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Dhupia - फोटो : instagram
नेहा ने कहा कि शुरुआती 6 महीने ही नहीं वो अब भी मेहर को फीडिंग कराती हैं। नेहा ने कहा, 'एक बार मैं फ्लाइट में मेहर के साथ ट्रैवल कर रही थी। तब उन्होंने अपने को-पैसेंजर्स से कहा कि वो 15 मिनट तक वॉशरूम में रहेंगी। इस तरह उन्होंने मेहर को वॉशरूम में जाकर फीडिंग कराई।'

4 of 5
Neha Dhupia - फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि एक मां को इसके लिए माफी क्यों मांगनी पड़ती है। मां फीडिंग कराने से पहले इतना क्यों सोचती हैं।' नेहा इस बारे में महिलाओं से बात कर उन्हें जागरूक करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि अन्य महिलाएं भी अपनी ब्रेस्टफीडिंग स्टोरी शेयर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia - फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें, मां बनने के बाद नेहा काम भी कर रही हैं। उनका चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' काफी पॉपुलर है। फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ काजोल भी थीं। साथ ही उन्हें शॉर्ट फिल्म स्टोरी 'लस्ट स्टोरीज' में भी देखा गया था। इसके अलावा वो लगातार टीवी शो 'रोडीज' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें