'दंगल गर्ल' फातिमा ने अपनी मिर्गी की बीमारी के बारे में बताया कि जब उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे, तो वो इतने खतरनाक होते थे कि उन्हें अपने करियर डूबने का डर सताने लगा था। फातिमा ने यह भी बताया कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म मेकर्स को इस बीमारी के बारे में नहीं बताया था। उन्हें लगा कि इससे उनके काम पर असर पड़ेगा। वह यह नहीं चाहती थीं कि लोग उन्हें कमजोर समझें। उन्हें डर था कि कहीं उनकी इस बीमारी का खुलासा होने पर उन्हें काम मिलेगा या नहीं।
Arjun Kapoor: दिल्ली आते ही इस चीज के लिए ललचाया अर्जुन का मन, बोले, ‘ट्रेनर को चीट डे के लिए मना लिया है’
फातिमा ने हाल ही में अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'मुझे पांच बार मिर्गी के दौरे पड़ चुके हैं, उस दौरान मैं बिल्कुल अकेली थी। इस बीमारी ने मेरा फिल्मी करियर भी रोक दिया था। मिर्गी की इस बीमारी ने मुझे बहुत प्रभावित किया, जिसकी वजह से मुझे बहुत सी परेशानियां हुईं। मुझे लगाता है कि मैं भाग्यशाली हूं, जो कई बड़े हादसों के बाद भी बच गई। मैं अभी भी अकेली ट्रैवल नहीं कर सकती। मुझे ट्रैवल करने के दौरान किसी न किसी का साथ चाहिए होता है।'
Sania-Shoaib Divorce: आयशा की वजह से आई शोएब-सानिया के बीच दरार? पाक एक्ट्रेस बोलीं- वो और मैं एक दूसरे के...