फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दंगल'

Mon, 09 Jan 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दंगाल - फोटो : ANI
आमिर खान स्टारर फिल्‍म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। दंगल ने 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 330 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह 'दंगल' दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। आमिर की 'पीके' इस समय देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। लेकिन जिस तरह से 'दंगल' की कमाई बढ़ रही है उससे लगता है कि ये 'पीके' को जल्द मात देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दंगल'

2 of 5
दंगल
वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में कुल मिलाकर 174.30 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ आमिर खान की 'दंगल' ने अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म 'पीके' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब 'दंगल' अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दंगल'

3 of 5
आमिर की 'दंगल' पर गीता फौगाट का बड़ा बयान - फोटो : File Photo
बता दें कि 'दंगल' ने नॉर्थ अमेरिका में 73.27 करोड़ रुपए कमाए हैं, गल्फ कंट्रीज में 49.62 करोड़, यूके में 24.33 करोड़ और ऑस्ट्रेलिया में 16.43 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म के इन आंकड़ों की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर दी है।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दंगल'

4 of 5
दंगल फिल्म के टीजर का एक दृश्य
आमिर खान की 'दंगल' को विदेशों में कुल 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस हिसाब से ये कमाई बहुत अच्छी है। फिल्म की रिलीज से पहले कई ट्रेड एनालिस्ट ने कहा था कि इस फिल्म की कमाई एक हफ्ते के लिए सीमित नहीं रहेगी, यह समय के साथ बढ़ती जाएगी। फिल्म की रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी लगातार इसकी कमाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दंगल'

5 of 5
आमिर खान की मूवी दंगल का मुख्य किरदार ओमकार फौगाट
फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्‍शन की बात करें तो 'दंगल' रिकॉर्ड बनाने में सिर्फ दो फिल्मों से पीछे है। इनमें 'पीके' और 'बाहुबली' शामिल है। 'दंगल' ने 17वें दिन वर्ल्ड वाइड 634 करोड़ रुपए कमाकर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पछाड़ दिया है। 'बजरंगी भाईजान' की कमाई 629 करोड़ रुपए थी। बता दें कि फिल्‍म 'बाहुबली' का कलेक्‍शन 650 करोड़ और 'पीके' का 792 करोड़ रुपए था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें