फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में ये काम करते हैं 'डांसिंग अंकल', 11 स्लाइड में जानें कैसे स्टार बनने में लग गए 36 साल

Sat, 02 Jun 2018 11:22 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजीव श्रीवास्तव
सोशल मीडिया और इंटरनेट में इतनी ताकत है कि वो रातों-रात किसी को भी स्टार बना सकता है । प्रिया प्रकाश इसका अच्छा उदाहरण हैं । अब एक अंकल जी भी प्रिया प्रकाश की तरह ही रातों-रात हिट हो गए हैं।शादी के दौरान इन अंकल जी डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
संजीव श्रीवास्तव
ये अंकल जी गोविंदा के गाने 'आप के आ जाने से..' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं । साथ में उनकी पत्नी भी दिख रही हैं । डांस करते हुए ये अंकल जी गोविंदा को टक्कर दे रहे हैं । इन अंकल के एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आए हैं ।
विज्ञापन

3 of 11
संजीव श्रीवास्तव
शादी के एक और वीडियो में अंकल जी 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' गाने पर पत्नी के साथ मटक रहे हैं । अंकल जी के स्टेप से पता चल रहा है कि उन्हें डांस का बहुत शौक है । अंकल का डांस इतना जबरदस्त है जिसे देख दर्शक तालियां और सीटियां बजा रहे हैं । 
 

 

4 of 11
संजीव श्रीवास्तव
सोशल मीडिया पर यूजर्स अंकल जी का डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं । इस वीडियो को फिल्म स्टार अर्जुन कपूर, दिव्या दत्त और रवीना टंडन ने भी अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है ।
 

 
विज्ञापन

5 of 11
संजीव श्रीवास्तव
अर्जुन ने लिखा, 'हम एक्टर्स कैमरे के सामने आते ही इस खुशी को भूल जाते हैं । आपको देखकर अगर दूसरा भी नाचने लगे तो ये अद्भुत कला है । सर आप ऐसे ही नाचते रहिए ।' इन अंकल को कोई गोविंदा पार्ट 2 कह रहा है तो कोई डांसिंग स्टार से नवाज रहा है ।
 

 
विज्ञापन

6 of 11
संजीव श्रीवास्तव
आखिर ये अंकल जी कौन हैं जिन्होंने रातों-रात लोगों को अपना दीवाना बना दिया है । इन अंकल जी का नाम संजीव श्रीवास्तव है । 46 साल के संजीव भाभा रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और विदीशा में रहते हैं । 
विज्ञापन

7 of 11
संजीव श्रीवास्तव
हाल ही में संजीव ने टीओआई को इंटरव्यू भी दिया । संजीव ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि शादी में किए गए डांस का एक मिनट का वीडियो मुझे इतना पॉपुलर बना देगा । मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।' मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संजीव श्रीवास्तव का वीडियो शेयर किया ।

8 of 11
संजीव श्रीवास्तव
सीएम ने लिखा, 'प्रोफेसर संजीव जी की जिंदगी ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया है । मानो या ना मानो । मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है ।' इस बारे में संजीव ने कहा, 'वो तो राज्य के मुखिया हैं और अगर उन्होंने मेरे लिए समय निकाला तो ये मेरे लिए बड़ी बात है ।'
 

 

9 of 11
संजीव श्रीवास्तव
संजीव आगे कहते हैं, 'मैं 1982 से डांस कर रहा हूं । मैंने डांस करना अपनी मम्मी से सीखा था । लेकिन मैं गोविंदा को फॉलो कर रहा हूं । मीडिया, दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करने के लिए मुझे शुक्रवार को छुट्टी लेनी पड़ी । सभी मुझे बधाई दे रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं ।'

10 of 11
संजीव श्रीवास्तव
संजीव बॉलीवुड में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं । संजीव की मां क्लासिकल डांसर थीं । संजीव 10 साल की उम्र से डांस कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अगर मुंबई आकर कुछ करने का मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा । संजीव को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन बहुत पसंद हैं । यह वीडियो संजीव के साले की शादी का है । जो 12 मई को थी । 

 
विज्ञापन

11 of 11
संजीव श्रीवास्तव
अब संजीव के डांस को अमेरिका की रहने वाली दीप बरार ने कॉपी किया है । उनका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। दीप बरार कोरियोग्राफर हैं । उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'वे इस सुपरस्टार की सबसे बड़ी फैन हैं ।' प्रो. श्रीवास्तव को यूएस में भी लोग फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें