फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांसिंग अंकल' ही नहीं ये हैं प्रिया प्रकाश समेत वो 5 चेहरे जो रातों रात बन गए मशहूर सेलिब्रिटी

Fri, 08 Jun 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डांसिंग अंकल
संजीव श्रीवास्तव
'डांसिंग अंकल' के नाम से मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक वीडियो से वो रातों रात स्टार बन जाएंगे। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सलमान खान ने भी उनसे मुलाकात की। संजीव श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इससे पहले  उन्हें सुनील शेट्टी ने भी अपने ऑफिस बुलाया था। इसके अलावा बजाज इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ऐड के लिए उन्हें साइन किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Priya Prakash
प्रिया प्रकाश वारियर
26 सेकेंड्स के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशंस ने लोगों को इस कदर इंप्रेस किया कि वो देखते ही देखते वायरल सेनसेशन बन गईं। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है ये उनकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' का गाना है।
विज्ञापन

3 of 6
ढिंचैक पूजा
ढिंचैक पूजा
इंटरनेट पर वायरल सेनसेशन कैसे बनना है इसका बेहतरीन उदाहरण है ढिंचैक पूजा। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही वो ऑनलाइन सेलिब्रिटी बन गईं। रही सही कसर 'दिलों का शूटर' और 'आफरीन बेवफा' जैसे गानों ने पूरी कर दी। लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स ने भी इन्हें शो का हिस्सा बना लिया।

4 of 6
Airtel Girl
शाशा
एक टेलीकॉम कंपनी ने जब अपनी 4 जी सेवा लॉन्च की तो उसके विज्ञापन में ये लड़की दिखी। कंपनी ने टीवी से लेकर अखबार तक में इतने विज्ञापन दिए कि दिन में कम से कम पांच लोगों को किसी ना किसी तरह से इस लड़की के दर्शन हो जाते थे। कैंपेन के लॉन्च होने के हफ्ते भर के अंदर-अंदर ये लड़की सेनसेशन बन गई। इसका नाम शाशा है और ये मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है। 
विज्ञापन

5 of 6
साइमा हुसैन मीर
पुणे में फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। इस तस्वीर को जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो फिल्म से ज्यादा चर्चा इस लड़की की होने लगी। देखते ही देखते ये वायरल सेनसेशन बन गई। इस लड़की का नाम साइमा हुसैन मीर है और ये मूल रूप से कश्मीरी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेष्ठा
नेपाल की इस सब्जीवाली की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, हैशटैग #Tarkariwali और #Sabjiwali टॉप ट्रेंड बन गया। इस लड़की का नाम श्रेष्ठा है। ये तस्वीर तब ली गई जब वो कॉलेज की छुट्टियों में अपने घर आई थी और पेरेंट्स की मदद करने के लिए सब्जी बेचने निकली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें