फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो में जज बने इन बॉलीवुड स्टार्स की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, आखिरी वाला है टॉप पर

Fri, 08 Jun 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक फिल्म से ही करोड़ो रुपये की कमाई कर लेते हैं। इसके बावजूद बड़े परदे पर पैर जमाने के बाद वह छोटे परदे पर भी अपना जलवा कायम रखने में बरकरार है। कुल मिलाकर उन्हें दोनों तरफ से मोटी कमाई करने का मौका बराबर मिल रहा है।  बात करेंगे उन 11 बॉलीवुड स्टार्स की जो रियलिटी शो में दोनों हाथों से भर-भरकर कमा रहे हैं..
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी

2 of 11
Shilpa Shetty
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे दुनियाभर में अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की। 90 की दशक की इस एक्ट्रेस का फिल्मी सफर तो हिट रहा ही। साथ ही फिल्मों से दूर होने के बाद रियलिटी शोज में जज बनकर करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं। बता दें कि शिल्पा ने सुपर डांसर सीजन 1 में जज बनने के लिए 14 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली थी। 
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित

3 of 11
madhuri dixit
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' और अपनी खूबसूरती से सबको दिवाना बना देने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का फिल्मी करियर काफी गोल्डन रहा। उन्होंने एक से एक हिट फिल्म देकर बॉलीवुड पर राज किया। डांस मे नंबर वन माधुरी ने फिल्मों से पूरी तरह से किनारा तो नहीं किया लेकिन रियलिटी शो में वह डांस शो 'झलक दिखला जा' के एक एपीसोड के 1 करोड़ रुपये चार्ज करती थी। 

करण जौहर

4 of 11
karan johar
लव स्टोरी फिल्में डायरेक्ट करने में महारत हासिल करने वाले फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड में डायरेक्टर की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। उनकी एक फिल्म करोड़ो रुपये का बिजनेस करती है। साथ ही उनके धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले साल में कई फिल्में डायरेक्ट की जाती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो करण जौहर के पास ना तो काम करने की कमी है और नी ही काम करवाने की। बता दें कि वह कई रियलिटी शोज में भी बतौर जज नजर आते रहे हैं। बात करें उनकी फीस की तो उन्होंने रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' के प्रति सीजन का 10 करोड़ रुपये चार्ज किया हैं।
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस

5 of 11
jacqueline fernandez
इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम आता है। जैकलीन को भी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर जज देखा गया था। वह इसके एक एपीसोड का 1.25 करोड़ रुपये चार्च करती थीं। 
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

6 of 11
Sonakshi Sinha
वहीं, 'झलक दिखला जा' के साथ-साथ एक और डांसिग रियलिटी शो 'नच बलिए' का भी लोगों में बहुत क्रेज रहा था। बता दें कि इस शो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बतौर जज प्रति एपीसोड 1 करोड़ फीस ली थी। 
विज्ञापन

सुहैल खान

7 of 11
suhail khan
घर-घर में मशहूर रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' से तो हर कोई वाकिफ है। क्योंकि बता दें कि यही वह शो है जहां से कपिल शर्मा जैसे फर्स्ट क्लास कॉमेडियन निकलकर आए हैं। इस शो में कपिल शर्मा के साथ-साथ कई कॉमेडी स्टार्स जज अर्चना और सुहैल खान के सामने परफोर्म किया करते थे। इस शो में एक्टर सुहैल खान को बतौर जज हर सीन के लिए 3 करोड़ रुपये दिए जाते थे। 

अक्षय कुमार

8 of 11
Akshay Kumar
जजों की लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार का भी नाम आता है। वैसे तो अक्षय को छोटे परदे पर कई रियलिटी शोज में देखा गया है। लेकिन बात करें 'लॉफ्टर चैलेंज' की तो उन्हें इस शो के प्रति एपीसोड के लिए 1.65 करोड़ फीस दी जाती थी।

अमिताभ बच्चन

9 of 11
Amitabh bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का तो कोई सानी ही नहीं है। क्योंकि उनका ही एक ही रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' देश ही नहीं विदेशों में भी फेमस है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इस शो के प्रति एपीसोड का 2.7 - 3 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। 

शाहरुख खान

10 of 11
shahrukh khan
वहीं, बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की बादशाहत छोटे परदे पर भी कायम है। उन्हें कई शो में देखा गया है। यहां तक कि उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के कई सीजन की जिम्मेदारी भी संभाली है। लेकिन बात करेंगे उनके लेटेस्ट रियलिटी शो 'टेड टॉक' की जिसके प्रति एपीसोड के लिए शाहरुख ने 3 करोड़ रुपये लिए है। बता दें कि किंग खान इस शो के सिर्फ 10 एपीसोड की ही डील की थी।
विज्ञापन

सलमान खान

11 of 11
salman khan
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के 'टाइगर;, 'दबंग खान' यानि कि सलमान खान की। सलमान बॉलीवुड में एक बार फिर अपनी जगह पक्की करने में कामयाब साबित हुए हैं। अब उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती है। साथ ही सलमान रियलिटी शो 'दस का दम' भी संभाल रहे हैं। कुल मिलाकर सलमान ने बड़े और छोटे पर परदे पर अपना सिक्का चला रखा है। बता दें कि सलमान रियलिटी शो 'बिग बॉस' के भी बॉस हैं और उन्होंने इस शो के सीजन 11 के लिए प्रति एपीसोड 11 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें