आईफा अवॉर्ड से पहले डांस परफॉर्मेंस की तैयारी करतीं नोरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
रिर्हसल में मेहतन करती दिखीं नोरा
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आईफा अवॉर्ड की अपनी पूरी जर्नी को समेटा है। वीडियो की शुरुआत में नोरा डांस परफॉर्मेंस की रिर्हसल कर रही हैं। डांस की तैयारी में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस वीडियो के साथ नोरा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘आईफा जर्नी 2025, फैशन, परफॉर्मेंस और वाइब्स।’ आगे नोरा लिखती हैं, ‘आज मेरी परफॉर्मेंस टेलीकास्ट होगी, उम्मीद है कि दर्शक इस पसंद करेंगे, एंज्वॉय करेंगे।