फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ, एयरपोर्ट पर गाड़ी से उतर अचानक भागने लगीं नोरा फतेही? वायरल हुआ वीडियो

Mon, 30 Sep 2019 06:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi - फोटो : social media
बाटला हाउस में साकी-साकी गाने पर जबरदस्त डांस, जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते में आइटम नंबर, फिर सलमान खान के साथ फिल्म भारत और उसके बाद विकी कौशल के साथ गाना 'पछताओगे', बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक के बाद किला फतेह करती नजर आ रही हैं। बीते दिनों स्ट्रगल के दिनों को याद करने वालीं नोरा फतेही इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से फिर चर्चा में हैं। वीडियो में वे एयरपोर्ट पर भागती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा फतेही लगातार सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो एयरपोर्ट की गाड़ी से उतर कर अचानक भागने लगीं। उनका दोस्त उनपर हंस रहा था फिर भी वह लगातार भागती जा रही थीं और हंसती जा रही थीं।

विज्ञापन

3 of 5
nora fatehi - फोटो : file photo
इससे पहले नोरा ने मैक डोनल्ड पर खड़े होकर भी दोस्त के साथ वीडियो बनाया। वीडियो में वो बता रही हैं कि वो एयरपोर्ट से कहीं जा रही हैं उससे पहले कुछ खाना चाहती हैं। नोरा फतेही ने इस वीडियो में सफेद ड्रेस पहन रखी है। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। फैन्स भर भर कर वीडियो पर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। उनका ये वीडियो काफी मजेदार है।  

4 of 5
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि अभी हाल ही में नोरा फतेही ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो कनाडा से भारत आई थीं तो उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे। नोरा ने कहा- 'मैं सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थी। मैं जिस एजेंसी में काम करती थी, वहां से हर सप्ताह मुझे 3000 रुपए मिलते थे। इस राशि में डेली रुटीन मैनेज करना बहुत मुश्किल था। मैंने सब कुछ स्मार्ट तरीके से मैनेज किया, ताकि सप्ताह के अंत पैसा खत्म न हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
मूल रूप से मोरक्को, कनाडा की रहने वालीं नोरा फतेही ने फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।  इसके बाद नोरा कुछ और फिल्मों में स्पेशल अपीरियेंस दी थीं।  नोरा की इस लिस्ट में 'बाहुबली : द बिगनिंग' भी शामिल है। फिल्म के आइटम नंबर 'मनोहारी' में वो नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें