फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का नया खुलासा- बोली-'मैं मां बनने वाली हूं', तभी आवाज आई-ये कैसे हो सकता है?

Mon, 30 Sep 2019 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपने NRI बिजनेसमैन पति की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पति का नाम रितेश बताया है। हालांकि अभी तक उन्होंने दुनियावालों को अपने पति से ना तो मिलवाया है और ना ही कभी सामने लेकर आई हैं। इस बीच अब राखी सांवत ने खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant - फोटो : instagram
दरअसल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी पति से कहती हैं- 'जानू मैं मां बनने जा रही हूं। इतने में पीछे से आवाज आती है कि ये कैसा हो सकता है मैं तो इंग्लैंड में था। जिस पर राखी सावंत जवाब में कहती हैं कि तो क्या हुआ, तुम्हारा फोटो तो था ना।' जैसा की राखी सावंत ने अभी तक अपने पति को दुनिया के सामने नहीं दिखाया है तो पीछे से केवल एक शख्स की आवाज सुनने को मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति रितेश की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। फैंस के बीच राखी सावंत के पति को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल राखी ने ये तो बताया कि उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है लेकिन तस्वीर कभी नहीं दिखाई। 

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media
बीते दिनों राखी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।''
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media
इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर कीं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। इसके बाद फैंस कमेंट कर बता रहे थे कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
खैर फैंस को यकीन तो अभी भी नहीं है कि राखी ने शादी कर ली है। लेकिन मांग में सिंदूर लगाए राखी आए दिन वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। बीते काफी दिनों से उनकी सीक्रेट शादी चर्चा में बनी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी अपने पति से मिलने UK पहुंच गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें