फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेमो डिसूजा लाएंगे मल्टी स्टारर फिल्म, एक साथ नजर आएंगे ये सारे सितारें

Sat, 04 Nov 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Dancer
बॉलीवुड में आने वाले कुछ सालों में 'मल्टी स्टारर सॉन्ग' वाला चलन आम हो जाएगा। शाहरुख ने ये एक्सपेरिमेंट फिल्म 'ओम शांति ओम' और 'रब ने बना दी जोड़ी' में किया था। लेकिन कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा भी ये कमाल अपनी आने वाली फिल्म 'नवाबजादे' में करने जा रहे हैं....
विज्ञापन

2 of 5
Remo
बता दें कि 'रेस 3' के बाद कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'नवाबजादे' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए रेमो एक गाने में मल्टी स्टार को कास्ट करते नजर आएंगे। मुंबई में शूट होने वाले इस सॉन्ग में कास्ट के कॉस्ट्यूम को लेकर रेमो अभी कनफ्यूज हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Remo And Salman
फिल्म 'नवाबजादे' के इस सीन में वरुण धवन, करिश्मा कपूर, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, सलमान खान, जैकलीन, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। इस सीन को रेमो खुद कोरियाग्राफ करने वाले हैं।

4 of 5
Salman And Shakti
बता दें कि फिल्म 'नवाबजादे' में कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान और शक्ति मोहन लीड रोल में होंगे। फिल्म को स्टेलने डि कोस्टा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में डांसर धर्मेस, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी नजर आएंगे। इससे पहले ये सभी फिल्म 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी-2' में एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : ANI
वहीं, आनंद एल रॉय की आने वाली अनाम फिल्म में शाहरुख ने एक बार फिर मल्टी स्टार वाली थीम को चुना है। जिसमें श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण शाहरुख के साथ नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अपना-अपना किरदार करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें