फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड

Thu, 17 Nov 2022 01:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौला जट्ट - फोटो : social media
फवाद खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म साबित हो रही है। इसने पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने न केवल पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बल्कि विदेशी धरती पर भी कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। इसे देश के साथ-साथ विदेश में भी बहुत सराहा जा रहा है और इसकी ज्यादातर कमाई अमेरिका, यूके और यूएई से हो रही है। जहां पहले ही फिल्म ने यूके के बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई रिकॉर्ड बनाया था, वहीं अब इसने ब्रिटेन में एक और इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
मौला जट्ट - फोटो : Social media
पाकिस्तानी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जाने वाली 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। इतना समय हो जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कमाई कर रही है। इसकी कमाई अभी भी इतने कमाल से चल रही है कि यह रोज नए कारनामे कर रही हैं। पहले ही अपनी करिश्माई कमाई के कारण रिकॉर्ड्स बना चुकी इस फिल्म ने एक और इतिहास रच दिया है। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' कथित तौर पर पिछले चार वर्षों में ब्रिटेन के बॉक्स ऑफिस पर भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Superstar Krishna: राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुपरस्टार कृष्णा का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए महेश बाबू
विज्ञापन

3 of 4
मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटिश मीडिया के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार 'मौला जाट' ने अपने पांचवें वीकएंड में 11.5 मिलियन रुपये की कमाई कर ली है। इसका प्रदर्शन कई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम हो गया है, लेकिन अभी भी सिनेमाघरों में 54.6 प्रतिशत लोग इसे देखने जा रहे हैं। इसकी वजह से फिल्म की कमाई 340 मिलियन रुपये हो गई है। जो इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की हुई कमाई से ज्यादा है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' ने 329 मिलियन रुपये कमाए हैं।  
Photos Of The Day: रुबीना का स्टाइलिश लुक और शमा सिकंदर ने स्माइल से जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

4 of 4
मौला जट्ट - फोटो : social media
'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गई है। फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज होने के चार हफ्तों के भीतर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 7.8 मिलियन डॉलर यानी 1.7 बिलियन रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में कम स्क्रीन काउंट होने के बावजूद यूके बॉक्स ऑफिस पर राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म 'आरआरआर' को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म 13 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं।
Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें