दलजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर ने 2009 में शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान दलजीत ने बताया था, 'शादी के अगले दिन से ही हमारी शादीशुदा जिंदगी में तमाम परेशानियां हावी होने लगीं। मेरी सासू मां को वेडिंग गिफ्ट पसंद नहीं आए थे, इसलिए उन्होंने अगले दिन से ही मुझसे बातचीत बंद कर दी। हमारा स्टेटस अलग था और वो लोग अलग। हम तीन बहने हैं, मेरे पिता वह सब एफोर्ड नहीं कर सकते थे, जैसी मेरे ससुराल वालों की उम्मीदें थीं।'