फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई से दलजीत कौर तक, तलाकशुदा हैं ये पांच अभिनेत्रियां, छोटे परदे पर करतीं राज

Sun, 10 Nov 2019 11:30 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rashmi Desai - फोटो : file photo
टीवी जगत के स्टार्स भी आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उसमें प्यार, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक ही क्यों ना हो। ऐसी कई टीवी एक्ट्रेस हैं जो इस दंश को झेल रही हैं। ऐसे में बात करेंगे उन पांच टीवी एक्ट्रेस की जो इस वक्त तलाकशुदा जिंदगी जी रही हैं....
विज्ञापन

2 of 6
दलजीत कौर भनोट - फोटो : kaurdalljiet/Instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर भनोट की। दलजीत ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेल ही जिंदगी काट रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मशहूर हुई थीं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं हो सका और वह शो से बाहर हो गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Jennifer Winget - फोटो : file photo
मशहूर सीरियल दिल मिल गए से दर्शकों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। हालांकि करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली है लेकिन जेनिफर अकेली ही जीवन जी रही हैं। 

4 of 6
Muskan Mihani - फोटो : social media
मशहूर टीवी एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी को दर्शक टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' और 'जुगनी चली जलंधर' से जानते हैं। बता दें कि साल 2013 में उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की थी। लेकिन अभी वह अकेली ही रह रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Rashmi Desai
आखिर में बात करेंगे फेमस सीरियल उतरन से रातों-रात स्टार बने जाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई की। बता दें कि रश्मि ने साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश सिंह संग ब्याह रचाया था। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों रश्मि रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kamya Punjabi - फोटो : file photo
टीवी की जानी-मानी हस्ती काम्या पंजाबी के बारे में कौन नहीं जानता। वह आज भी छोटे परदे पर राज कर रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी लेकन 10 साल बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। फिलहाल वह टीवी सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें