malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा
46 साल की मलाइका तीन साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। अरबाज और मलाइका की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया। मौजूदा समय में मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी के नाम पर अभी तक दोनों कोई फैसला नहीं ले पाए हैं।