फिल्मी सितारों और उनके पैट्स की कहानिया तो सभी लोगों ने सुनी ही हैं। ये सितारे अपने पैट्स से कितना प्यार करते हैं इसका अहसास सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों से हो ही जाता है। ऐसे में डेजी शाह की अपनी नए पैट के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में डेजी के हाथों में एक बिल्ली है।
विज्ञापन
2 of 5
डेजी शाह
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल यह बिल्ली डेजी ने हाल ही में गोद ली है और इसका नाम लिज्जी रखा है। डेजी के पास इससे पहले भी एक कुत्ता है जिसका नाम ब्लैसी है। इसी कुत्ते को वह डॉक्टर के पास ले गई थीं, उसी वक्त वहां उन्हें एक बिल्ली भी दिखी। क्लिनिक को लोगों ने बताया की वह बिल्ली अनाथ है।
विज्ञापन
3 of 5
डेजी शाह
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तब डेजी को कुछ और नहीं सूझा, बल्कि वह खुद ही उसे गोद ले बैठीं। इन तस्वीरों में डेजी के चेहरे पर यह मुस्कान इस बात का सबूत है की इस बिल्ली को गौद लेकर वह कितनी खुश हैं।
4 of 5
डेजी शाह
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
डेजी के अलावा ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने पैट्स से बेहद प्यार करते हैं, जिनके साथ वह कई तरह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं।
इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं, जैसे सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, कृति सैनन आदी। ये सभी कलाकार अपने पैट्स के साथ कई बार तस्वीरें शेयर कर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं।