अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'पिंक' में अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किर्ति कुल्हारी को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान अभी तक शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स को मिला है। दादा फाल्के अवॉर्ड के बारे में जान किर्ति कुल्हारी फूली नहीं समा रही हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं तहेदिल से दर्शकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने 'पिंक' को इतना प्यार दिया और सपोर्ट किया। मेरा मानना है कि 'पिंक' एक यूनिवर्सल फिल्म है। ये फिल्म काफी प्रासंगिक थी और हमेशा रहेगी। और इस तरह की फिल्म जब अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो एक एक्टर के तौर पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। मैं दादासाहेब फाल्के टीम का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मेरे अंदर छिपे कलाकार को पहचाना और उसको सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही मुझे हमेशा इस बात का भी गर्व रहेगा कि मैं 'पिंक' जैसी फिल्म का हिस्सा रही।'
ये भी पढें - सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम
विज्ञापन
2 of 3
किर्ति कुल्हारी
बता दें कि फिल्म 'पिंक' ने उन सवालों को उठाया जिनके आधार पर लड़कियों के चरित्र के बारे में बात की जाती है। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
31 वर्षीय किर्ति कुल्हारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म 'खिचड़ी' से की, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। हालांकि इसके बाद कुछ और फिल्मों में किर्ति कुल्हारी ने अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया, लेकिन बदकिस्मती से वो फिल्में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
ये भी पढें - डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
लेकिन 'पिंक' ने किर्ति कुल्हारी को वो नाम और शोहरत दी जिसकी वो हकदार हैं।
इस फिल्म के बाद किर्ति कुल्हारी के बाद फिल्मों की लाइन ही लग गई और अब जल्द ही वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' में नजर आएंगी।
ये भी पढें - सोनू ने मुंडवाया सिर, मौलवी बोला- अब पहनो जूतों की माला और घूमो पूरा देश, तब देंगे पैसे