फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dacoit Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'डकैत', जानें मृणाल ठाकुर-आदिवी शेष की एक्शन फिल्म का कलेक्शन

Mon, 13 Apr 2026 09:30 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dacoit Box Office Collection Day 4: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए आज सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने कितने का केलक्शन किया है। 

 
विज्ञापन
1 of 6
'डकैत' - फोटो : अमर उजाला
मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज को आज सोमवार को पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए सोमवार को 'डकैत' ने कितने का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' का अब तक का कलेक्शन
  • मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
  • शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • 'डकैत' ने आज सोमवार को अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है।
  • 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
स्टार कास्ट की फीस
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृणाल ठाकुर ने 'डकैत' में अपने रोल के लिए 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं।
  • जबरदस्त एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आदिवी शेष ने 3 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।
  • फिल्म का कुल अनुमानित बजट 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है।

4 of 6
'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' की कहानी
'डकैत' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें हरि (आदिवी शेष) की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपनी पूर्व प्रेमिका सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है। फिर वह जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X
'डकैत' की स्टार कास्ट
फिल्म 'डकैत' का निर्देशन शनेल देव ने किया है। इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला, प्रकाश राज, साउथ एक्टर सुनील और अतुल कुलकर्णी सहायक भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर द रिेवेंज' का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने आज सोमवार को 26वें दिन 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 1,087.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Ahaan Panday: अली अब्बास जफर की फिल्म में कैसी भूमिका निभाएंगे अहान पांडे? जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें