फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बू के कैलेंडर लांच पर रेखा ने लूट ली सारी महफिल, बोल्ड फोटो हाथ में पकड़ी रह गईं सनी लियोनी

Tue, 29 Jan 2019 02:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने साल 2019 का कैलेंडर लांच कर दिया है। कैलेंडर लांच पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा रेखा से लेकर लव बर्ड फरहान और शिबानी दांडेकर तो वहीं किम शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ पहुंचीं। सोशल मीडिया पर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इस मौके पर कौन सा सेलिब्रिटी पहुंचा और किस स्टाइल में लोगों को इंप्रेस किया।
विज्ञापन

2 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
डब्बू रतनानी के सेलिब्रिटी कैलेंडर लांच के मौके पर वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने सारी लाइमलाइट लूट ली। रेखा इस मौके पर अपनी फेवरेट साड़ी की बजाय वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं। काले रंग की ड्रेस के साथ स्टाइलिश गॉगल्स और उस पर लाल रंग की लिपस्टिक उन पर काफी जंच रही थी। इस तस्वीर में आप रेखा के साथ विद्या बालन भी हैं। जो रेखा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
shibani farhan - फोटो : amar ujala
अब जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए। इस तस्वीर में मशहूर एक्टर फरहान अख्तर कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। एक दूसरे के साथ दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब दोनों एक साथ किसी इवेंट में पहुंचे हो। इससे पहले भी दोनों एक साथ कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। कैलेंडर लांच के मौके पर फरहान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे रंग के कोट-पैंट में नजर आए तो वहीं शिबानी दांडेकर मजंटा कलर की ड्रेस में दिखीं।

4 of 11
sunny leone - फोटो : amar ujala
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच पर बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी भी पहुंचीं। इस मौके पर सनी कूल लुक में दिखीं। सनी ने सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
इस मौके पर कृति सेनन अपनी छोटी बहन नुपुर के साथ पहुंचीं। इस तस्वीर में कृति और नुपुर हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं जिसमें कृति हॉट लुक में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि कृति सेनन का नाम सुशांत सिंह के साथ लंबे वक्त से चर्चा में बना हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में कृति और नुपुर के साथ डब्बू रतनानी की पत्नी और बेटियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
कैलेंडर लांच के मौके पर बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी पहुंचीं। इस तस्वीर में ट्विंकल खन्ना डब्बू रतनानी के परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
टाइगर श्रॉफ भी इस कैलेंडर लांच पर पहुंचे। इस मौके पर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें टाइगर और रेखा के बातचीत की कैंडिड तस्वीरें खींची गई। इन तस्वीरों में रेखा और टाइगर की बांडिंग साफ नजर आ रही है। टाइगर ने कैलेंडर लांच पर सफेद पर ब्लैक लाइनिंग की शर्ट के साथ काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है। 

8 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
इस तस्वीर में कई सेलिब्रिटीज एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रेखा, टाइगर श्रॉफ और उवर्शी रौतेला के अलावा डब्बू रतनानी अपने परिवार के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। 

9 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच के मौके पर किम शर्मा ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे का हाथ पकड़े पहुंचीं। कुछ दिन पहले ही यह दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे को Kiss करते हुए स्पॉट हुए थे। सेलिब्रिटी कैलेंडर लांच के मौके पर हर्षवर्धन राणे ने गुलाबी रंग की पोल्का डाट वाली शर्ट पहने हुई थी वहीं किम ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। 

10 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन भी कैलेंडर लांच पर नजर आए। कार्तिक अपने तस्वीर का पोस्टर का हाथ में पकड़े दिखे तो वहीं सनी भी अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीर के साथ कैमरे में कैद हुईं। 
विज्ञापन

11 of 11
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान भी अपने दोस्त करणवीर बोहरा के साथ इस लांच के मौके पर मस्ती करते हुए दिखाई दीं। हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में नजर आ रही हैं। सीरियल में उनकी अदाएं काफी पसंद की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें