फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने डेब्यू को लेकर बेटे के सामने रखी बड़ी शर्त, बॉलीवुड के लिए देनी होगी ये अग्निपरीक्षा

Tue, 29 Jan 2019 12:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan Junaid Khan - फोटो : twitter
जॉह्नवी कपूर और सारा अली खान के बाद अब एक और स्टारकिड जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाला है। यह स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान का बड़ा बेटा जुनैद है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि बेटे की एंट्री को लेकर आमिर खान ने एक ऐसी शर्त रखी है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे यह है असली परफेक्शनिस्ट। 
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan Junaid Khan - फोटो : twitter
ज्यादातर स्टारकिड को अपने पेरेंट्स की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मिल जाती है। उन्हें न तो स्क्रीन टेस्ट देने की जरूरत पड़ती है और न ही दर-दर भटकने की। ऐसे में आमिर खान ने अपने बेटे के डेब्यू के लिए एक अलग प्लानिंग की है। आमिर खान के बड़े बेटे का डेब्यू किस फिल्म से होगा इस बात का तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बेटे की फिल्मों में एंट्री की प्लानिंग सामने आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan Junaid Khan - फोटो : twitter
कहा जा रहा है कि आमिर खान ने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक शर्त रखी है। आमिर चाहते हैं कि जुनैद अपने दम पर बॉलीवुड में एंट्री करें। इसीलिए वह पहले अपन दम पर स्क्रीन टेस्ट पास करें। आमिर खान के अनुसार'- 'मैं जुनैद के लिए सही कहानी का इंतजार कर रहा हूं। मैंने उसका काम देखा है इसलिए बहुत खुश हूं।' 

4 of 5
Aamir Khan Junaid Khan - फोटो : twitter
आमिर खान ने आगे कहा - 'मैं स्क्रीन टेस्ट पर विश्वास करता हूं। चाहता हूं कि जुनैद भी स्क्रीन टेस्ट पास करे। अगर मेरा बेटा स्क्रीन टेस्ट पास नहीं करता तो मुझे नहीं लगता कि वह एक अच्छा एक्टर बन सकता है। अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो मैं चाहूंगा कि मेरा बेटा मेरा किरदार प्ले करे। मुझे पूरा यकीन है कि जुनैद पर्दे पर मेरे रोल को अच्छी तरह से निभाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Junaid Khan - फोटो : twitter
आपको बता दें, जुनैद 26 साल के हैं। जुनैद असिस्टेंट डायरेक्टर और सोशल वर्कर के तौर पर भी काम करते हैं। जुनैद ने अपनी मास्टर्स LA से पूरी की है। वह अपने पिता के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। जुनैद और इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं वहीं आजाद किरण और आमिर का बेटा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें