बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म 'दबंग' में उनके काम को लेकर काफी आलोचना हुई थी, यहां तक ये भी कहा जा रहा था कि वे इस तरह के रोल कर ही क्यों रही हैं? इस सवाल का जवाब आखिरकार सोनाक्षी ने दे ही दिया। हाल ही में मुंबई में 'शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' में सोनाक्षी ने कहा कि उनके समीक्षकों का कहना बिल्कुल सही है कि उन्हें अधिक महत्वपूर्ण और पावरफुल कैरेक्टर करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 4
सोनाक्षी ने अपने पिछले तीन प्रोजेक्ट्स 'अकीरा', 'फोर्स-2' और 'नूर' का उदाहरण दिया, जिसमें फिल्म उनके आस पास घूमती है। साथ ही जिसमें दर्शक एक स्ट्रॉन्ग किरदार से मिलते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'इत्तेफाक' पर्दे पर आई, जिसे काफी पसंद किया। इसके अलावा वu दिलजीत दोसांझ के साथ इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
3 of 4
यही नहीं पिछले कुछ समय से पर्दे पर जो दमदार किरदार इनका दिख रहा है, उसके चलते करण जौहर भी एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करना चाहते हैं। गौरतलब है कि जब सोनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तो उन्हें अपने फिल्मों के चयन को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय अक्सर ऐसे सवाल उठ रहे थे कि वे ऐसी फिल्में कर ही क्यों रही हैं, जिसमें उनका किरदार महत्पूर्ण नहीं हैं।
हालांकि पिछले कुछ समय में सोना ने अपने दम पर कई फिल्मों पर हिट करवाया। दिलचस्प बात ये कि उनका ये बयान सलमान खान के साथ Da-Bangg टूर शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले आया है। सोनाक्षी, सलमान, डेजी शाह और सलमान खान के भतीजे दिल्ली में 10 दिसंबर से टूर का आगाज करेंगे।