दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी में अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर एक अपडेट साझा किया था। अरबाज ने कहा था, 'सलमान अभी कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, मैंने भी एक फिल्म की है। इसलिए, हमने इस पर विचार करना शुरू नहीं किया है। बेशक, यह होगा, लेकिन कुछ समय बाद होगा।' जब अरबाज से यह पूछा गया कि तिग्मांशु अभी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं या नहीं, तो अभिनेता बोले, 'एक समय पर इसके लिए उनसे संपर्क किया गया था। लेकिन मुझे नहीं पता कि अभी स्थिति क्या है। लेकिन हम कोई कमिटमेंट नहीं कर रहे हैं.... अभी कुछ बताएंगे नहीं, जब तक कुछ क्लियर न हो।'