चेतना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता -निर्देशक बी आर इशारा की फिल्म 'चेतना' अपने जमाने की कल्ट फिल्म मानी जाती है। साल 1970 में रिलीज हुई इस फिल्म में शत्रुघन सिन्हा, रेहाना सुल्तान और अनिल धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बी आर इशारा इस फिल्म का सीक्वल 'चेतना 2' बनाना चाह रहे थे और इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू हो गया था,लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से यह फिल्म नहीं बना सके और बी आर इशारा का यह फिल्म बनाने का सपना अधूरा रह गया।