फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सैम बहादुर' से लेकर 'दस कहानियां' तक, मेघना गुलजार की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा कुछ ऐसा हाल

Tue, 15 Apr 2025 03:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Meghna Gulzar: मेघना गुलजार ने अपनी फिल्मों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। हाल ही में उनकी नई फिल्म 'दायरा' का एलान किया गया है। आइए आज आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
मेघना गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म दायरा का एलान किया है, जिसमें करीना कपूर खान और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे मेघना जंगली पिक्चर्स के साथ बना रही हैं। फिल्म की कहानी मेघना ने यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ मिलकर लिखी है और यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। मेघना गुलजार अपनी अलग तरह की कहानियों और दमदार डायरेक्शन के लिए जानी जाती हैं। उनकी आगामी फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आइए उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के बारे में जान लेते हैं। 
Salman Khan Death Threat Case: मानसिक बीमार निकला सलमान को धमकी देने वाला शख्स, मुंबई पुलिस ने गुजरात से धरा
विज्ञापन

2 of 6
सैम बहादुर फिल्म में विक्की ने निभाया था सैम का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
सैम बहादुर (2023)
विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसने बॉक्स ऑफिस पर 92.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टिकट खिड़की पर इसे हिट करार दिया गया। हालांकि, रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ रिलीज होने की वजह से इसकी कमाई पर कुछ नुकसान भी झेलना पड़ा।
Stree The Bhootnii: 'द भूतनी' से 'स्त्री' की तुलना को लेकर सनी सिंह ने दिया मजेदार जवाब, बोले- एक ही दुनिया...
विज्ञापन

3 of 6
छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
छपाक (2020)
दीपिका पादुकोण की यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित थी। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा पाई। इसने सिर्फ 34.08 करोड़ रुपये कमाए और फ्लॉप रही।

4 of 6
राजी - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
राजी (2018)
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म मेघना की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस जासूसी थ्रिलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने 123.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सुपरहिट रही। मेघना को इसके लिए बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 6
तलवार - फोटो : यूट्यूब
तलवार (2015)
इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा की यह फिल्म आरुषि हत्याकांड पर आधारित थी। मेघना ने इस संवेदनशील विषय को बेहतरीन तरीके से पेश किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30.17 करोड़ रुपये कमाए और इसे सेमी-हिट माना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दस कहानियां - फोटो : यूट्यूब
दस कहानियां (2007)
यह मेघना की शुरुआती फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में कई कहानियों को जोड़ा गया था, लेकिन यह दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर इसने सिर्फ सात करोड़ 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया और फ्लॉप रही।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें