बॉलीवुड के चहेते स्टार किड तैमूर को लेकर कोई भी अपडेट उनके फैन्स के लिए बेहद खास होती है। तैमूर कहां जाते हैं क्या करते हैं कैसे मस्ती करते है ये सब मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं कई सेलेब्स मान चुके हैं तैमूर उनसे भी ज्यादा हिट है।
विज्ञापन
2 of 4
taimur
हाल ही में तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लंदन का है। छोटे नवाब और बॉलीवुड के क्यूट लिटिल तैमूर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। वीडियो में तैमूर बबल गन से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी दोस्त कायनात भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Taimur
तैमूर के चेहरे के भाव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बबल गन को खूब इन्जॉय कर रहे हैं। तैमूर पहले बबल गन कायनात की मॉम प्रियंका वोरा पर चलाते हैं फिर अपनी मॉम करीना कपूर कान पर। यह मजेदार वीडियो आप भी नीचे देख सकते हैं...
बता दें तैमूर जल्द प्री-स्कूल शुरू करने वाले हैं। हाल ही में क्लासमेट्स के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई थी। कुछ दिनों पहले ही पिता सैफ अली खान ने तो यहां तक कहा था कि आजकल तो लोग जब घर आते हैं तो हमसे बिना मिले सिर्फ तैमूर के साथ तस्वीर खिंचवा कर लौट जाते हैं।