फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों की होम डिलीवरी पर जूही चावला हुईं कंफ्यूज, कहा- 'समझ नहीं आ रहा खुश होना है या रोना है'

Thu, 02 Jul 2020 12:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय अनलॉक 0.1 की शुरुआत हो गई है लेकिन अब भी महामारी का खतरा देखते हुए सभी लोग घर पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला के घर पर सब्जियां आई हैं। जिसे देख जूही काफी कन्फ्यूज नजर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla, jay mehta - फोटो : social media
अभिनेत्री जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर देश से जुड़े कई समसामियिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती रहती हैं। अब हाल ही में जूही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके घर पर सब्जियां आईं जो पॉलीथिन में पैक थीं। जिस पर जूही में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
juhi chawla
जूही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में जूही ने लिखा है, 'और इस तरह मेरी सब्जियों की घर पर डिलिवरी हुई है। प्लास्टिक में डूबी हुई। पढ़े-लिखे लोग इस धरती पर सबसे ज्यादा गंदगी मचा रहे हैं। पता नहीं हंसना है या रोना है।'
 

4 of 5
जूही चावला
जूही चावला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस अब  सोशल मीडिया पर इस ट्वीट में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि जूही चावला खुद एक पर्यावरण एक्टिविस्ट हैं। जिसकी वजह से उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दी है। जूही खुद पॉलीथिन बैन का समर्थन करती हैं ऐसे में उनके खुद के घर जब पॉलीथिन में पैक होकर सब्जियां आईं तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही चावला
गौरतलब है कि जूही चावला बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में जैसे कयामत से कयामत तक, इश्क, यस बॉस जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जूही मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। हाल ही में जूही साल 2017 में 'द टेस्ट केस' वेब सीरीज में डिफेंस मिनिस्टर के किरदार में नजर आई थीं।

पढ़ें: पत्नी और बेटे संग कनाडा रवाना हुए रोडीज फेम रघुराम, पहुंचते ही 14 दिन के लिए हुए क्वारंटीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें