वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा को नया केस मिल गया है। माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नए और सनसनीखेज केस को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल, हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन की झलक साझा कर दी है। जी हां, हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का टीजर रिलीज कर दिया है।