वर्ल्ड कप 2019 का खुमार हर तरफ छाया हुआ है। ऑफिस हो, घर हो या फिर कोई भी दुकान, सभी लोग टकटकी लगाए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का लुत्फ ले रहे हैं। हर मैच की तरह इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें विराट कोहली और एम एम धोनी की शानदार पारी पर है। खास बात है कि विराट और धोनी न केवल अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि निजी जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं इन दोनों की पत्नियां तो बचपन से ही दोस्त हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा और साक्षी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं। तब से ये दोनों एक-दूसरे को जानती हैं। वहीं सिर्फ अनुष्का और साक्षी ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटी बचपन में एक साथ पढ़ चुके हैं। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो एक साथ या एक ही स्कूल में पढ़े।
विज्ञापन
2 of 8
Aamir Khan and Salman
- फोटो : file photo
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान और आमिर खान ने अंदाज अपना अपना फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
3 of 8
बागी
- फोटो : amar ujala
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
4 of 8
Twinkle Khanna and Karan Johar
- फोटो : file photo
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर (Karan Johar) और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी आटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे।
विज्ञापन
5 of 8
Krishna Shroff and Athiya
- फोटो : file photo
कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं। कृष्णा और अथिया टाइगर श्रॉफ के स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन दो साल जूनियर थे।
विज्ञापन
6 of 8
karan johar apoorva mehta
- फोटो : file photo
करण जौहर-अपूर्व मेहता
ओके जानू, बद्री की दुल्हनिया जैसी फिल्म के निर्देशक अपूर्व मेहता भी करण जौहर के साथ बचपन में पढ़ाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Varun Dhawan and Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
वरुण धवन-अर्जुन कपूर
वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी पुरानी है। यह दोनों बचनप में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने बचपन में एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।
अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां भी एक साथ पढ़ चुकी है। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।