फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टारडम में दीपिका के बराबर पहुंची कटरीना, सलमान की हीरोइन ने 'भारत' से बनाया ये रिकॉर्ड

Sun, 09 Jun 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ईद पर रिलीज हुई भारत बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर रही है। फिल्म चार दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ऐसे में एक तरफ जहां सलमान खान ने फिल्म से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं कटरीना कैफ भी एक रिकॉर्ड बनाकर दीपिका पादुकोण को टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
दरअसल भारत की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही कटरीना की कुल 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में एंटर हो चुकी हैं। वहीं दीपिका की भी सात फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहले से ही शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif - फोटो : social media
बता दें कि कटरीना कैफ की एक था टाइगर, बैंग बैंग, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, टाइगर जिंदा है, जब तक है जान, धूम 3 और जीरो 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला.. राम लीला, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, रेस 2 और हैप्पी न्यू ईयर 100 करोड़ क्लब में शामिल है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
गौरतलब है कि कटरीना कैफ से पहले भारत प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी लेकिन किन्ही वजहों से प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद कटरीना कैफ को मौका मिला। हालांकि इस पर  कटरीना ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि फिल्म पहले किसी और को ऑफर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman and katrina - फोटो : twitter
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर भारत कोरियन फिल्म एन ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान कटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ, तबु, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान 18 साल से 72 साल तक के शख्स के 5 अलग किरदारों में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें