आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान से मुकाबला है। इस वर्ल्ड कप टीम में इंडिया का काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वहीं इन दिनों भारतीय क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह से वर्ल्ड कप के रंग में रंग चुके हैं। इन्हीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज हम ऐसे गाने लेकर आए हैं जो न केवल उनका बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का भी उत्साह बढ़ा देंगे। एक झलक ऐसे ही गानों पर।