फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazxy Collection Day 9: 'क्रेजी' को मिला वीकएंड का फायदा, नौवें दिन रफ्तार में दौड़ी सोहम शाह की फिल्म की गाड़ी

Sat, 08 Mar 2025 10:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crazxy Collection Day 9: सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' के नौवें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। 
विज्ञापन
1 of 5
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
अभिनेता सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' शुक्रवार, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा थी, क्योंकि 'तुम्बाड' के बाद फैंस सोहम की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सोहम की यह फिल्म 'तुम्बाड' जैसा कमाल नहीं दिखा सकी। पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल बुरा रहा था। वहीं, आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
आज की कमाई
सिनेमाघरों में आज 'क्रेजी' का दूसरा शनिवार था। फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में है। इसके साथ ही फिल्म का दूसरा वीकएंड भी है, जिसका फायदा फिल्म को मिला है। हालांकि, पहले हफ्ते में ही फिल्म की हालत काफी खस्ता हो गई थी, लेकिन आज फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, क्रेजी ने नौवें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेजी - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म की कमाई पहले हफ्ते में ही लाखों में सिमट गई थी। हालांकि, आज दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई लाखों से बढ़कर करोड़ रुपये तक आ गई। बीते दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 8.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, बावजूद इसके फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। चलिए फिल्म की अब तक की कमाई पर एक नजर डालते हैं...
पहले दिन एक करोड़ रुपये
पहले हफ्ते 6.6 करोड़ रुपये
दूसरे शुक्रवार 85 लाख रुपये
दूसरे शनिवार 1.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई 8.70 करोड़ रुपये

4 of 5
क्रेजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोहम की पिछली का कलेक्शन
सोहम शाह की आखिरी रिलीज फिल्म 'तुम्बाड' थी, जिसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। हालांकि, जब यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी तो यह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन 2024 इस फिल्म को री-रिलीज किया गया, जिसके साथ यह हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'क्रेजी' के कलाकार
गिरीश कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित 'क्रेजी' को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन द्वारा सह-निर्मित किया गया है। इसमें सोहम के साथ शिल्पा शुक्ला , निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें