फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Vaccination: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, जानें कोरोना टीकाकरण पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे

Sun, 17 Jan 2021 12:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल
भारत में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। देशभर में शुरू हुए इस कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस टीकाकरण को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई है। चलिए आपको बताते हैं किस सेलेब्स ने क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में शुरू हुए टीकाकरण अभियान पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें एम्स के डायरेक्टर टीका लगवा रहे हैं। इस पर कंगना ने लिखा है, 'अद्भुत, और इंतजार नहीं कर सकती।'
 
विज्ञापन

3 of 10
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
कंगना के अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने इस टीकाकरण की शुरुआत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'जय हो'। इसके अलावा उन्होंने थम्स अप और ताली वाले इमोजी बनाकर इसका स्वागत किया।
 

4 of 10
तुषार कपूर और लक्ष्य - फोटो : फाइल
अभिनेता तुषार कपूर ने इस टीकाकरण अभियान पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'मुबारक हो .... दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, जय हिन्द।'
 
विज्ञापन

5 of 10
Nimrat Kaur - फोटो : फाइल
निम्रत कौर ने ट्वीट किया, 'दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन ड्राइव को शुरू करने वाले सभी अधिकारियों के लिए शुभकामनाएं। यह एक बहुप्रतीक्षित अंत की एक सहज, सफल शुरुआत हो सकती है।'
 
विज्ञापन

6 of 10
एशा देओल - फोटो : instagram/imeshadeol
एशा देओल ने लिखा, 'बधाई हो भारत और प्रधानमंत्री जी, हमारे देश में आज से वैक्सीन ड्राइव शुरू हो गया है! जय हिन्द।' वहीं परेश रावल ने इस पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए धन्यवाद कहा। 
 
 
विज्ञापन

7 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि ‘बधाई, भारतीय अधिकारियों, स्वास्थ्य और मेडिकल टीम को, जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की। हमेशा उन हीरोज के शुक्रगुजार रहेंगे जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई।‘
 
 

8 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि ‘वह गर्व का पल था जब भारत पोलियो मुक्त देश बन गया था। जब हम भारत को कोविड 19 मुक्त बनाएंगे तो यह भी एक गर्व का पल होगा।‘
 

9 of 10
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘कोरोना पे वार, इंडिया है तैयार। हमारे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और भारत सरकार को बहुत-बहुत बधाई।‘
 
विज्ञापन

10 of 10
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि 'भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का बहुत बहुत धन्यवाद। भारत का धन्यवाद। भारत सरकार का और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। कुछ भी हो सकता है। जय हो। जय हिंद।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें