फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट हुए रणधीर कपूर, अभिनेता ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

Fri, 30 Apr 2021 12:21 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर कोरोनावायरस के संक्रमित पाए जाने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। अब खबर है कि उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने बताया, 'मुझे आगे के कुछ जांच के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
randhir kapoor
एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए रणधीर ने कहा, 'अस्पताल मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहा है। हर चीज कंट्रोल में है। वे मेरे लिए सब कुछ कर रहे हैं। पूरे टाइम डॉक्टर्स मेरे आसपास रहते हैं। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं कि मैं कैसे कोरोना के संपर्क में आ गया। मैं हैरान हूं। मेरा पांच सदस्यों का स्टाफ भी पूरा संक्रमित है। मैंने उन्हें भी अपने साथ कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है।'
विज्ञापन

3 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो आईसीयू में शिफ्ट होने से पहले रणधीर ने बताया था कि उन्हें कुछ कंपकंपी महसूस हुई थी। इसलिए उन्होंने कोविड जांच कराने का फैसला लिया। जिससे वह कोविड को लेकर सुनिश्चित हो सकें। उन्हें हल्का बुखार भी था, जो अब जा चुका है।

4 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि रणधीर कपूर ने फिल्म 'श्री 420' (1955) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही फिल्ममेकर के तौर पर भी पहचान बनाई। रणधीर कपूर की अहम फिल्मों में 'कल आज और कल', 'जवानी दीवानी', और 'रामपुर का लक्ष्मण' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर साहब की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते एक से डेढ़ साल के बीच हो चुका है। तीन भाइयों में से सिर्फ रणधीर ही परिवार में इस समय इकलौते हैं। उनके मंझले भाई ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। वहीं फरवरी 2021 में हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव का भी निधन हो गया था। वहीं राज कपूर की दो बेटियां भी हैं रीमा जैन और ऋतु नंदा। साल 2020 की जनवरी में कैंसर के चलते ऋतु नंदा का भी निधन हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें