फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में फिर आगे आए शाहरुख खान, इस बार भी दिल खोलकर की मदद

Tue, 14 Apr 2020 01:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोरोना वायरस ने इस समय पूरे देश में तबाही मचाई हुई है। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9352 हो गई है वहीं, कुल मौत का आंकड़ा 324 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 905 नए पॉजिटिव मामले सामने आए तो जबकि 51 लोगों की मौत हो गई। इस मुश्किल समय में भी लोग मदद करने से पीछे नहीं हट रह रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की मदद करने के लिए 25 हजार PPE किट दी हैं। अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने ट्वीट किया तो उस पर शाहरुख ने भी जवाब देते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

3 of 6
राजेश टोपे - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और उनके मीर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए राजेश टोपे ने ट्वीट किया, '25 हजार PPE किट के आपके योगदान के लिए बहुत धन्यवाद शाहरुख खान। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहयोग करेगी और इससे चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी होगी।'
 

4 of 6
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
इस ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किट के स्रोत में आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद। हम सभी इस प्रयास में हैं कि हम अपनी और मानवता की रक्षा कर सकें। सेवा करके खुशी हुई। आपका परिवार और टीम सुरक्षित और स्वस्थ रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
शाहरुख ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, साथ ही मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। फैंस उनकी ये दरियादिली देखकर काफी खुश हैं।

रामायण के राम की शिकायत पर ट्विटर ने लिया एक्शन, फर्जी अकाउंट को किया गया सस्पेंड

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें