रत्ना पाठक शाह
- फोटो : फाइल फोटो
रत्ना और नसीर ने पहली बार सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक नाटक में काम किया था। नाटक के रिहर्सल के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये पहली नजर का प्यार तो बिल्कुल नहीं था। दुबे ने हमें मिलवाया था। तब तो मैं उनका सही नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।' साल 1982 में रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह शादी के बंधन में बंधे। उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं। विवान खुद भी एक अभिनेता हैं।