फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 11 मरीज तो भड़के रितेश-बिपाशा, गुस्से में बोली ये बात

Mon, 16 Mar 2020 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Riteish Deshmukh, Bipasha Basu - फोटो : amar ujala
अन्य देशों की तरह भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। अब तक देश में 110 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से दो लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी गंभीर नजर आ रही हैं, यही वजह है जो कई फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया है। वहीं कई सितारे भी अपने कार्यक्रम को रद्द कर चुके हैं। इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री बिपाशा बसु कोरोना वायरस पीड़ितों पर भड़की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दरअसल हाल ही में मीडिया में ऐसी कई खबरें आई हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग अस्पताल में भर्ती होने से बच रहे हैं या फिर अस्पतालों को छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में इस वायरस से अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ हैं। ऐसी खबर महाराष्ट्र से भी आई कि वहां सरकारी अस्पताल से 11 मरीज भाग गए हैं। इस खबर के बाद रितेश देशमुख और  बिपाशा बसु अपना गुस्सा जाहिर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
रितेश देशमुख अपने ऑफिशिल ट्विटर पर लिखा, 'ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। सरकार और मेडिकल प्रशासन को आपकी मदद करने दो। अगर आप अपने आपको आइसोलेशन में रखते हो तो इससे आप अपने दोस्तों, चाहने वालों और अजनबियों की सुरक्षा से नहीं खेलते हो और आपको सही इलाज भी मिलेगा। हम सब सैनिक हैं, हम सभी को इससे एक साथ लड़ना होगा, इंडिया युनाइटेड।'

4 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
वहीं लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बिपाशा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ने भी अपने ट्वीट मेें लिखा, आखिर लोग इतने ज्यादा गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? नागरिक के तौर पर हम लोगों को जागरूक होना चाहिए और गैर जिम्मेदार बर्ताव नहीं करना चाहिए, हमें अपनी सरकार की हर तरह से मदद करनी चाहिए ताकि इस परिस्थिति से निकला जा सके। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि देश में सोमवार को कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले ओडिशा, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख और केरल के हैं। इससे देश में अब कुल 114 केस हो गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना का समाधान ढूंढने का चैलेंज भी दिया है। अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक साढ़े छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से करीब एक लाख सत्तर हजार लोग संक्रमित हैं। 

पढ़ें: लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें