जोया मोरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभी तक कोरोना की कोई भी वैक्सीन नहीं बन पाई है। ऐसे में न सिर्फ भारत बल्कि हर देश अपनी ओर से कोविड 19 की दवा बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक की रिसर्च के बाद ये सामने आया है कि जो भी शख्स कोरोना को मात दे चुका है, उसके प्लाज्मा को कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में अभिनेत्री ने मुंबई के नायर अस्पताल में रक्तदान किया है।