फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया जलाने के समर्थन में आए ये दो बॉलीवुड सितारे, पीएम मोदी बोले- 'शुक्रिया'

Sat, 04 Apr 2020 04:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। बीते दिन उन्होंने कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक सभी लाइटें बंद करने और दीया जलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से सब लड़ रहे होंगे। प्रधानमंत्री की इस अपील का बॉलीवुड सितारों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट किया कि 'हम हर दिन अपने घर के मंदिर में दीया जलाते हैं लेकिन रविवार को नौ बजे नौ मिनट स्पेशल है। हमारे लोगों के साथ खड़े होने का, जो स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस फोर्स हैं। हम आपके साथ हैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी।'
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- 'शुक्रिया।'

4 of 5
shekhar kapoor - फोटो : file photo
निर्देशक शेखर कपूर ने लिखा- 'मुझे किसी दूसरे का नहीं पता लेकिन मैं जरूर रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट दीया जलाऊंगा। भारत के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े होने के लिए, हमारे पीएम के सम्मान के लिए। इस समय में साहस और भाग्य के लिए प्रार्थना करने। जैसा कि हम दिवाली पर सच्चाई का मार्गदर्शन करने के लिए करते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shekhar kapoor - फोटो : social media
पीएम ने शेखर कपूर को लिखा- 'COVID-19 को हराने में भारत एकजुट है। यह एकता कल शाम को दिखाई देगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें