लॉकडाउन की वजह से आम से लेकर खास हर एक व्यक्ति इन दिनों घर पर ही है। इस दौरान सभी घर पर ही बैठकर बोर हो रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स इस समय का पूरी तरह से सदुपयोग कर रहे हैं। कोई कुकिंग कर रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई, कोई बर्तन धो रहा है। हर सेलिब्रिटी अपने अपने अंदाज में इस समय को एंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब मलाइका को तगड़ा कॉम्पिटीशन देने एक और अभिनेत्री आ गई हैं।