Sona Mohapatra
- फोटो : file photo
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोनो वायरस फैलेगा, क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा है जो सरकार से सब कुछ मांगते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं करते हैं।' अपने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसका स्पष्ट उदाहरण कनिका कपूर हैं, जिन्होंने भारत में लैंड करने के बाद अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। लखनऊ के आयोजन में शामिल हुईं, मुंबई के फाइव स्टार की पार्टियों में गईं जबकि वह संक्रमित थीं।