फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की करोड़ों रुपये से आर्थिक मदद के बाद अब सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Sat, 11 Apr 2020 07:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हजारों दिहाड़ी मजदूरों के घर में राशन और सभी तरह की जरूरत की चीजें मुहैया करवाने का एलान किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में सलमान खान ने 16000 दिहाड़ी मजदूरों के खाते में रुपये डाले थे। अब उन्होंने मजदूरों के लिए ट्रक भरकर खाना भिजवाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
दिहाड़ी मजदूरों को खाना मुहैया करवाने की जानकारी बांद्रा ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ने दी है। जीशान सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर खाने के सामान से भरे ट्रक की तस्वीरों को साझा किया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सलमान खान को टैग करते हुए उनका धन्यवाद किया। जीशान सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अपने इस सहयोग के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं। यह बात आपने फिर से साबित कर दी।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
जीशान सिद्दीकी ने सलमान खान को लेकर एक और ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हमें ज्वाइन करने के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद, कोरोना वायरस से इस जंग में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए।' सोशल मीडिया पर जीशान सिद्दीकी के ये दोनों ही ट्वीट काफी वायरल हो रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये डाले थे। साथ ही वह आने वाले दिनों में भी कामगारों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
 

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय (FWICE) के पास मौजूद डाटा के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 19,000 है। इनमें से 3000 मजदूरों के बैंक खातों में यशराज फिल्म्स ने पांच-पांच हजार रुपये डाले थे। बाकि बचे 16000 मजदूरों के बैंक खातों में सलमान खान ने तीन-तीन हजार रुपये डाले हैं। इस तरह सलमान खान ने मजदूरों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख डाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए सलमान खान आने वाले महीने में भी मजदूरों के खातों में रुपये डालेंगे। सलमान खान अगले महीने पूरे 19000 मजदूरों के खातों रुपये ट्रांसफर करेंगे। वहीं अगर आप मुंबई में रहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय को अपनी जानकारी जरूर दे देंगे ताकि आपको भी सहयाता मिल सके। 

पढ़ें: जरूरतमंदों को सामान बांटने पर जय भानुशाली ने की थी आलोचना, अब पारस बोले- 'वह घर पर एसी कमरे में बैठे..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें