फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने यूं दिया घर में रहने का संदेश, बोले, हरियाणा पुलिस ने स्प्रे मारकर तैयार किए..

Fri, 27 Mar 2020 10:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में मचे हड़कंप के बीच तमाम फिल्मी सितारे लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वी़डियो साझा करते हुए वे युवाओं से लेकर समाज के सभी तबके के लोगों से लॉकडाउन के दौरान बाहर ना निकलने की गुजारिश कर रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी साझा किया है। उन्होंने खास तौर पर हरियाणा के लोगों के लिए हरियाणवी भाषा में ही एक वीडियो संदेश जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Randeep Hooda - फोटो : social media
इस वीडियो में वह एकदम देसी अंदाज में लोगों से घर में ही टिके रहने की अपील कर रहे हैं साथ ही पुलिस की तैयारी के बारे में  भी बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रणदीप खुद भी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। अपने वीडियो में रणदीप ने कहा, 'हां भाई गांव वालो राम राम। यह वीडियो स्पेशल मैं हरियाणा वालों के लिए बना रहा हूं। भाई बहन ताऊ काका सभी घर में रहो। यह प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू नहीं है। यह हम सबकी भलाई के लिए है। दुनिया में महामारी फैली हुई है। 
विज्ञापन

3 of 4
Randeep Hooda - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'इन सबमें क्या करोगे। सारा दिन घर में रहना मुश्किल हो जाता है। बड़े बुजुर्गों से गुजारिश है, कुछ दिन के लिए ताश और हुक्का छोड़ दो।थोड़ी सेहत भी सुधर जाएगी, थोड़े फेफड़े भी काम करने लग जाएंगे। अगर बोर हो रहे हो तो अपने अपने पोतों और बच्चों को राग-रागनी के बारे में बताओ। ऐसी बाते बताओ जो आधुनिकरण से पहले हुआ करती थी। हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता। हमारी कोई लिपि नहीं है। कहीं ना कहीं हमारी सस्कृति मरती जा रही है।'

विज्ञापन

4 of 4
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप ने आगे बताया, 'ये 21 दिन का मौका है। एक दूसरे को बातें बताओ और बच्चों बड़े बुजुर्गों की बातें सुनों, उनसे सवाल पूछो, उनके वीडियो बनाओ और सोशल मीडिया पर डालो। कई काम हो सकते हैं। अपनी मां और भाभी से उनकी तकलीफें पूछो कि उनकी मदद कैसे कर सकते हो। आवारा बनकर मत घूमो। घर के बाहर मत निकलो। बस यही गुजारिश है तुम्हारे भाई की। यही एक बात सुन लो। तुम्हें सीधा करदेगी। अगर जो घर से बाहर निकलोगे तो हरियाणा पुलिस ने स्प्रे मारकर डंडे रख ऱखे हैं। सीधा कर देगी। पर इसकी नौबत नहीं आनी चाहिए। अपन घर में रहो। घर की बात,अपनी सभ्यता-संस्कृति के बारे में सीखो। पर घर पर ही रहो। राम राम जय हिंद।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें