फिल्मों में आपने अक्सर ऐसे कई सीन्स देखें होंगे जिनको आप देखकर हैरान रह गए होंगे और आपने भी कभी न कभी ये सवाल खुद से जरूर पूछा होगा कि ये कैसे किया? तो आपके इस सवाल का जवाब है वीएफएक्स। दरअसल कई ऐसे सीन्स जो फिल्म को और भी अधिक खास बनाने के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन हकीकत में उनको शूट करना किसी वजह से मुमकिन नहीं हो पाता ऐसे में कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी भाषा में इसे वीएफएक्स भी कहते हैं। ऐसे सीन्स को शूट करने के लिए नीले या हरे पर्दे का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको कंप्यूटर ग्राफिक्स और क्रोमा के इस्तेमाल के बाद सीन्स कितना बदल जाते हैं, इसके कुछ उदाहरण दिखाएंगे।