फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर बने गाने को सोशल मीडिया पर किया साझा, गायिका के लिए कही ये बात

Sun, 22 Mar 2020 09:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
पूरी दुनिया के साथ कोरोना वायरस का संकट भारत में भी बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इस संकट को खत्म होने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू का इस्तेमाल करना पड़ा। पीएम मोदी की ओर से की गई इस अपील के अनुसार किसी को भी घर से बाहर ना निकलने का अनुरोध किया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जनता कर्फ्यू का सपोर्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। साथ ही अपने फैंस से भी घर से ना निकलने की अपील की। सितारों ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी की गई सावधानियां बरतने को भी कहा। इस बीच मशहूर लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी ने भी अपने फैंस से बेहद अलग अंदाज में कोरोना वायरस से बचने की अपील की, साथ की पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनने की बात भी कही। 
विज्ञापन

3 of 5
मालिनी अवस्थी - फोटो : file photo
मालिनी अवस्थी ने कोरोना वायरस पर गाना बनाया है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी तारीफ की। कोरोना पर मालिनी अवस्थी के गाने के बोले हैं, 'हवाओं पे बैठा पहरा, असर देखो कितना है गहरा. पूछे है हर कोई देखो, खतरा बड़ा है पहचानो. डरना नहीं मुस्कुराना है, मिल कर अब इसे हराना है, आखिर क्या है तू निगौड़ा, अरे आया है क्यों तू कोरोना. दिखता है देखो जिधर, घर हो या दफ्तर। बातों में आने लगा अब तो, खुल कर डराने लगा अब तो, घबराने लगे हैं लोग, आया अंजाना सा रोग, डरना नहीं मुस्कुराना है, मिल कर इसको हराना है।'
 

4 of 5
narendra modi - फोटो : Twitter
मालिनी अवस्थी के इस गाने के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। साथ ही अपने ट्वीट में लिखा, 'जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी तरफ से योगदान देने में जुटा है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं।' सोशल मीडिया पर मालिनी अवस्थी का कोरोना वायरस पर बना ये गाना काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। इस खतरनाक वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने को कहा। इसके साथ उन्होंने देश की जनता से घर से नहीं निकलने की अपील की। पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील में ये भी कहा कि सभी लोग अपने घर में रहकर कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वालों को शाम पांच बेज तालियां और थालियां कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाएं।

पढ़ें: लोगों की तालियों और थालियों बजाने के बीच जनता कर्फ्यू पर बोलीं लता मंगेशकर, सभी का ऐसे किया धन्यवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें