फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इस 'विलेन' ने अपने कर्मचारियों के लिए दिखाई दरियादिली, एडवांस में दी इतने महीने की सैलरी

Mon, 23 Mar 2020 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के संकट से इन दिनों पूरी दुनिया जूझ रही है। पूरी दुनिया में इस वायरस से साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार जा चुका है। भारत में भी कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। इस वायरस ने न केवल लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है बल्कि कोरोना वायरस का असर देश की अर्थव्यस्था पर भी पड़ा रहा है। वहीं नौकरीपेशा लोग भी इससे काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने उन्हें निशुल्क राशन और अन्य सहायता देने की बात कही है। वहीं फिल्मी सितारे भी इस संकट की घड़ी में उनके साथ काम करने वाले छोटे मजदूरों और कर्मचारियों का ख्याल रख रहे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्मों में काम करने वाले लोगों के लिए बेहद खास काम किया। जिसको जानकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं थकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने अपने स्टाफ और फिल्म क्रू के लोगों को दो महीने की एडवांस में सैलरी दे दी है। इतना ही नहीं अभिनेता ने ये भी कहा कि इसके बावजूद उनके स्टाफ के किसी भी व्यक्ति को और किसी भी चीज की जरूरत पड़ेगी तो वह उसके लिए भी खड़े रहेंगे। प्रकाश राज ने ये बात अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कही। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
 

4 of 5
Prakash Raj - फोटो : file photo
प्रकाश राज ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जनता कर्फ्यू... मेरे जमा फंड की ओर देखो, मेरे फार्म्स, घर, फिल्म प्रोडक्शन, संस्थाओं और निजी स्टाफ से जुड़े सभी लोगों को मई तक की एडवांस सैलरी दे दी है। वहीं सोशल डिस्टेंसिग के कारण मेरी तीन फिल्मों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कम से कम आधी तनख्वाह दे दी है। मैं आगे भी लगातार उनके लिए कुछ करता रहूंगा जो मुझसे बन सकेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में फैंस से ऐसे लोगों की मदद करने की सलाह देते हुए आगे लिखा, 'मेरा आप सभी से अनुरोध है कि उन लोगों की जरूर मदद करें जिनको काफी जरूरत है। जिंदगी को वापस देने का समय है, एक-दूसरे के लिए खड़े होने का समय।' प्रकाश राज कर इस ट्वीट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं प्रकाश राज के अलावा अभिनेता मनीष पॉल ने भी अपने स्टाफ को एडवांस सैलरी देकर छुट्टी पर भेज दिया है। गौरतलब है कि प्रकाश राज कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके है, वहीं बॉलीवुड में भी सिंघम और वांटेड जैसी फिल्मों में बतौर विलेन, प्रकाश राज को काफी पसंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें