फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी करते ही सोनू सूद से मदद मांगने का सिलसिला हुआ तेज, अभिनेता ने साझा किया वीडियो

Wed, 27 May 2020 04:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच हर कोई बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की तारीफ कर रहा है। सोनू सूद कोरोना काल की इस संकट घड़ी में मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो की हर तरीके से मदद कर रहे हैं। वह बीते कई दिनों से प्रवासी मजदूरों को मुंबई से उनके घर पहुंचाने के लिए भी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। अब उन्होंने लोगों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर और वाट्सएप नंबर भी जारी किया है। जिसपर लगातार लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टोल फ्री नंबर और वाट्सएप नंबर जारी करने के बाद से सोनू सूद के पास परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों के लगातार मैसेज, मिस्ड कॉल और कॉल्स आ रहे हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिखाने की कोशिश की है कि लोग कितनी तेजी से उनसे मदद मांगने के लिए मैसेज और कॉल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीडियो के साथ सोनू सूद ने उन लोगों के लिए संदेश भी जारी किया जो उनसे फोन पर मदद मांग करे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहें हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रही है, हर किसी को मदद पहुंचे! लेकिन अगर इस में हम कुछ मैसेज को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद ने टोल फ्री नंबर के साथ ही साथ वाट्सएप नंबर भी जारी किया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। ट्वीट में सोनू ने लिखा था, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में हैं और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं आप कितने लोग हैं, कहां हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।' वहीं एक दूसरे ट्वीट में वाट्सएप नंबर की जानकारी देते हुए कैप्शन में सोनू ने लिखा, 'चलो घर छोड़ आऊं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वक्त पहले ही न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सोनू सूदू ने बताया था, 'मुझे रोजाना काफी फोन आ रहे थे... रोज हजारों कॉल आ रहे थे। मेरा परिवार और मित्र लोगों की सूचनाएं एकत्र करने में जुटे हुए थे, तभी हमें अहसास हुआ कि हमसे तमाम ऐसे लोग छूट जाएंगे, जो हमसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने यह कॉल सेंटर बनाने का फैसला लिया, यह टोल फ्री नंबर है।'

पढ़ें: 'वीराना' से लेकर 'पुरानी हवेली' तक, 80-90 के दशक में इन पांच हॉरर फिल्मों ने खूब डराया था दर्शकों को
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें